14 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 14 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं निगरानी के दौरान पुलिस टीम ने रोडवेज बस अड्डा रुद्रपुर से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो बैग बरामद हुए। बैगों में रखे 14 बंडलों से करीब 14 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नगद भी बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जोगेन्द्र कुमार पुत्र रामसेवक यादव, निवासी जयपुर, थाना मेहंदिया, जिला अरवल, बिहार, उम्र करीब 62 वर्ष के रूप में हुई है।
अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार, उपनिरीक्षक दीपक बहुगुणा तथा कांस्टेबल प्रवीण रावत शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles