कांवड़ यात्रा के दौरान श्रीनगर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान जारी — रेट्रो साइलेंसर व बिना हेलमेट दोपहिया चालकों पर कड़ी कार्रवाई

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रीनगर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान जारी — रेट्रो साइलेंसर व बिना हेलमेट दोपहिया चालकों पर कड़ी कार्रवाई
Spread the love

श्रीनगर। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए श्रीनगर पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत रेट्रो साइलेंसरबिना हेलमेट दुपहिया चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान दोपहिया चालकों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन, विशेष रूप से अवैध रेट्रो साइलेंसर के प्रयोग और हेलमेट न पहनने जैसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण रोकने और सड़क सुरक्षा बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहना चाहिए।

इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में श्रीनगर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अब तक 16 दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिनके वाहनों में अवैध रेट्रो साइलेंसर लगे पाए गए या जो बिना हेलमेट वाहन चला रहे थे।

श्रीनगर पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट्स पर दोपहिया वाहनों की गहन जांच की, रेट्रो साइलेंसर मौके पर ही हटवाए गए और चालकों के विरुद्ध चालान एवं आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की गई। इस सख्ती का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और नियमबद्ध बनाए रखना है, साथ ही श्रद्धालुओं व आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है।

देवभूमि खबर

Related articles