एसएसपी देहरादून का सख्त एक्शन – राजपुर रोड एक्सीडेंट मामले में एसओ निलंबित, मुकदमा दर्ज
देहरादून। राजपुर रोड पर हुए एक्सीडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की। वीडियो की प्रारंभिक जांच में थानाध्यक्ष राजपुर का गलत आचरण सामने आया, जिस पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी एसएसपी ने दिए हैं। साथ ही उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल, जो थानाध्यक्ष कालसी के पद पर तैनात थे, को अब थानाध्यक्ष राजपुर नियुक्त किया गया है।
मामले की गहन जांच के लिए एसएसपी ने एसपी सिटी देहरादून को निर्देशित किया है कि संलिप्त एसओ अथवा अन्य व्यक्तियों का मेडिकल कराया जाए और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी संकलित कर विस्तृत जांच की जाए।
एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट कहा कि “कानून सभी के लिए बराबर है।” जिस थाने में एसओ तैनात था, वहीं उसके खिलाफ शिकायत दर्ज होना इस बात का प्रमाण है कि पुलिस अपने ही अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगी।
