एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने भुजियाघाट के दोगड़ा में नवनिर्मित पुलिस चेक पोस्ट का किया उद्घाटन

एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने भुजियाघाट के दोगड़ा में नवनिर्मित पुलिस चेक पोस्ट का किया उद्घाटन
Spread the love

नैनीताल।जनता की सुरक्षा और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भुजियाघाट के दोगड़ा में नवनिर्मित पुलिस चेक पोस्ट का उद्घाटन एसएसपी नैनीताल, श्री प्रहलाद नारायण मीणा** ने किया। स्थानीय जनता और प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना की।

विगत वर्षों से क्षेत्र में स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग रही थी कि भुजियाघाट क्षेत्र में एक पुलिस चौकी खोली जाए, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके और क्षेत्र में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो।

इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एसएसपी नैनीताल ने डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल को उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी क्राइम ने स्थानीय लोगों के साथ परामर्श किया और थानाध्यक्ष तल्लीताल ने क्षेत्रीय संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर स्थान चयन की प्रक्रिया पूरी की।

आज दिनांक 09.10.2025 को काया आयुर्वेदिक कॉलेज, दोगड़ा के सहयोग से भुजियाघाट में यह चेक पोस्ट स्थापित किया गया। चेक पोस्ट में अपर उपनिरीक्षक श्री सुनील कुमार और 4 अन्य पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

उद्घाटन के अवसर पर काया मेडिकल कॉलेज की टीम ने नशे के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में श्री अमित कुमार, सीओ नैनीताल, श्री मनोज नयाल, थानाध्यक्ष तल्लीताल, काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के श्री अशोक पाल (MD) एवं घनश्याम तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्री विपिन जंतवाल, ग्राम प्रधान मुन्नी जीना, कुंदन सिंह जीना, बीडीसी पंकज सूर्या, प्रधान कमल जंतवाल, शेखर भट्ट सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles