01 वन्यजीव तस्कर 01 हाथी दांत के साथ आया एसटीएफ की गिरफ्त में

01 वन्यजीव तस्कर 01 हाथी दांत के साथ आया एसटीएफ की गिरफ्त में
Spread the love

देहरादून।देश में वन्यजीव अंगों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने और तस्करों की धरपकड़ हेतु पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, उत्तराखंड पुलिस द्वारा विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के क्रम में एसएसपी एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर ने अपनी टीमों को वन्यजीव तस्करी में संलिप्त प्रत्येक तस्कर की कुंडली तैयार कर कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। इसी क्रम में डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली से मिली सूचना के आधार पर उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा जनपद हरिद्वार के थाना बुग्गावाला क्षेत्र में छापेमारी कर 01 वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 हाथी दांत (लंबाई 22 इंच, गोलाई 9 इंच, वजन 2.400 किलोग्राम) बरामद किया गया।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह सूचना मैनुअली प्राप्त होने के बाद स्थानीय सूत्रों के माध्यम से सत्यापन कर आज गिरफ्तारी की गई। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान गुलाम हसन उर्फ शमशेर (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई, जो हरिद्वार जनपद का निवासी है। उसके विरुद्ध थाना बुग्गावाला में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (वाइल्डलाइफ एक्ट) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। वन विभाग के समन्वय से इस मामले की गहन जांच जारी है। यदि इस तस्करी में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

एसएसपी एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि वन्यजीवों की तस्करी की किसी भी सूचना के लिए वे निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से 0135-2656202 पर संपर्क करें। उत्तराखंड एसटीएफ वन्यजीव तस्करी के विरुद्ध आगे भी प्रभावी कार्यवाही जारी रखेगी।

देवभूमि खबर

Related articles