HTML tutorial
HTML tutorial

कोतवाली सिडकुल पुलिस की सख्ती – किरायेदार सत्यापन न कराने पर 39 मकान मालिकों के ₹3.90 लाख के चालान

कोतवाली सिडकुल पुलिस की सख्ती – किरायेदार सत्यापन न कराने पर 39 मकान मालिकों के ₹3.90 लाख के चालान
Spread the love

हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार थाना सिडकुल पुलिस द्वारा 31 अगस्त 2025 को कोतवाली सिडकुल क्षेत्र रावली महदूद में किरायेदार सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान में थाने पर मौजूद सभी उपनिरीक्षकों के साथ पर्याप्त पुलिस बल को शामिल किया गया। सत्यापन अभियान के दौरान लगभग 125 मकानों की जांच की गई, जिनमें से 39 मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का सत्यापन न कराए जाने पर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए कुल 3,90,000 रुपये के चालान किए गए। अभियान के दौरान आमजन को भी यह हिदायत दी गई कि वे समय पर अपने किरायेदारों का सत्यापन कराएं, वाहन पर नंबर प्लेट लगाकर ही चलें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह तथा महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी सहित पुलिस टीम शामिल रही।

देवभूमि खबर

Related articles