HTML tutorial
HTML tutorial

टिहरी पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर अभियुक्त को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार

टिहरी पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर अभियुक्त को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार
Spread the love

टिहरी। टिहरी पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले शातिर अपराधी अनिल सिंह रावत को फरीदाबाद के श्री स्टार होटल से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने विपिन रावत नामक व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर 30,000 रुपये की धोखाधड़ी की थी, जिसकी शिकायत पर कोतवाली नई टिहरी में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। अभियुक्त की तलाश में टीम ने संभावित ठिकानों पर छानबीन की और सर्विलांस तकनीक का सहारा लिया। जांच के दौरान यह सामने आया कि अभियुक्त अक्सर भेष बदलकर जगह बदलता था और केवल होटलों में ही ठहरता था।

अभियुक्त ने सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर लोगों को विदेश में होटल में काम दिलाने का झांसा देकर पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज मंगवाए और पैसे लेकर उनके नंबर ब्लॉक कर देता था। उसने उत्तराखंड के कई भोले-भाले लोगों से इस प्रकार ठगी की है। अनिल सिंह पहले भी ओमान और दुबई में काम कर चुका है और अपने आप को ओमान का शेफ बताकर लोगों को धोखा देता था।

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है और उसे अदालत में पेश किया जा रहा है। इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की स्थानीय जनता ने सराहना की है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
अनिल सिंह पर पहले भी उत्तरकाशी जिले में धारा 420 के तहत मामला दर्ज है।

देवभूमि खबर

Related articles