HTML tutorial
HTML tutorial

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून के जिला चिकित्सालय में एसएनसीयू का किया शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून के जिला चिकित्सालय में एसएनसीयू का किया शुभारंभ
Spread the love

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज देहरादून के जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन व गांधी हॉस्पिटल) में विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसएनसीयू के संचालन से प्रसव से संबंधित सुविधाओं में सुधार होगा और सुरक्षित प्रसव की संभावना बढ़ेगी। उन्होंने इस परियोजना में जिलाधिकारी और उनकी टीम के योगदान की सराहना की।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार कर रही है और वर्ष 2027 तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी पूरी करने का लक्ष्य है। साथ ही एएनएम, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल और फार्मासिस्ट के सभी पद भर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ हो चुका है, और जल्द ही रुद्रपुर, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में भी मेडिकल कॉलेज शुरू होंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि वर्ष 2025 तक शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किए जाएंगे, और उत्तराखंड पहला राज्य होगा जो प्रतिवर्ष 200 विशेषज्ञ चिकित्सक अन्य राज्यों को प्रदान करेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि व्यक्तिगत अनुभव से उन्हें नवजात देखभाल इकाई और ब्लड बैंक की अहमियत का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने इसे स्थापित करने का निर्णय लिया। जल्द ही कोरोनेशन हॉस्पिटल में ब्लड बैंक भी शुरू किया जाएगा। डीएम के औचक निरीक्षण और प्रयासों से निक्कू वार्ड की स्थापना को प्राथमिकता दी गई, जिससे प्रसव दर में वृद्धि होने की संभावना है।

कार्यक्रम का संचालन ओएसडी प्रमोद पंवार ने किया।

कार्यक्रम में निदेशक एनएचएम स्वाति भदौरिया, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तारा आर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वाई.एस. चौहान सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles