विक्षिप्त महिला का शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

विक्षिप्त महिला का शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

पिथौरागढ़।गांधी चौक स्थित एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को जबरन उठाकर गली में ले जाने का वीडियो सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया।

मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव ने कोतवाली पिथौरागढ़ को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस उपाधीक्षक श्री गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने उक्त सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि वीडियो में दिख रही महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जो अक्सर बाजार क्षेत्र में इधर-उधर घूमती रहती है।

महिला से पूछताछ में उसने बताया कि रात के समय जब वह लाशघर रोड से गांधी चौक की ओर जा रही थी, तभी एक व्यक्ति उसे जबरन एक सुनसान गली में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की।

पीड़िता की पहचान और बयान के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त की पहचान तारा सिंह खड़का के रूप में की, जो मूल रूप से नेपाल के बीत्थड़, जिला बजांग का निवासी है।

कोतवाली पिथौरागढ़ में उक्त प्रकरण में धारा 62/64(1)/74 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा की गई सक्रियता के चलते अभियुक्त तारा सिंह खड़का (उम्र 29 वर्ष) को शहीद गैस एजेंसी, पिथौरागढ़ के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles