कल बंद होंगे हेमकुंट साहिब के कपाट

चमोली जिले में स्थित श्री हेमकुंट साहिब के कपाट कल 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। उत्कृष्ट यात्रा प्रबंधन के चलते हेमकुंट साहिब यात्रा भी हर वर्ष नया रिकॉर्ड बना रही है। इस वर्ष बुधवार तक कुल 2 लाख 71 हजार 367 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है।
समुद्रतल से लगभग 15,230 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह यात्रा अत्यंत कठिन और चुनौतीपूर्ण है, फिर भी यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2024 में 1 लाख 83 हजार 722 तीर्थयात्री हेमकुंट पहुंचे थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या लगभग 90 हजार अधिक हो चुकी है।
