चौधरी नरेश वैध बने प्रधानमंत्री जन जागरण अभियान के प्रदेश उपाध्यक्ष

Spread the love

देहरादून।  प्रधानमंत्री जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लक्की खतरी द्वारा उत्तराखंड राज्य के लिए चौधरी नरेश वैध को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई प्रेषित की।

चौधरी नरेश वैध ने मनोनयन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य केंद्र में प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार और उत्तराखंड की राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर आम जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाने की बात भी कही।

Next Post

हरिद्वार में वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित, पारदर्शी एवं सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन पर जोर

Spread the love हरिद्वार।वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), उत्तराखण्ड द्वारा जिला कार्यालय सभागार में वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता महालेखाकार मोहम्मद परवेज आलम ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित भी उपस्थित रहे।कार्यशाला में जिलास्तरीय […]