सचिवालय संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव से की शिष्टाचार भेंट
देहरादून । उत्तराखंड सचिवालय संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने र मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू से शिष्टाचार भेंट की । मुख्य सचिव द्वारा नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी गई साथ ही आश्वस्त किया गया की नई कार्यकारिणी के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनकी उचित मांगो पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी ।
सचिवालय संघ के पाधिकारियों ने कार्मिको के बैठने की उचित व्यवस्था करने ,सफाई की व्यवस्था को ठीक कराने का मुख्य सचिव से अनुरोध किया । मुख्य सचिव ने संघ को इस संबंध मे एक ड्राफ्ट तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराने के लिए कहा ताकि उस पर अमल किया जा सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सचिवालय संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का यह तर्क न्याय संगत है सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं कार्य संस्कृति में बदलाव लाने के साथ ही सभी कार्यालयों कक्ष को साफ एवं स्वच्छ एवं व्यवस्थाओं को सही किया जाए।
संघ की मांगो पर चर्चा हेतु 3 जुलाई, को संघ की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संघ भवन मे 11:30 बजे रखी गयी है जिसमें मुख्य सचिव को व्यवस्थाओं से संबंधित ड्राफ्ट ततैयार कर उपलब्ध कराया जाएगा । इस अवसर पर संघ कार्यकारिणी ने सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग श्री विनोद सुमन से भी भेंटवार्ता की ।श्री सुमन ने कार्यकारिणी को बधाई दी ।
वार्ता मे उत्तराखंड सचिवालय संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुनील कुमार लखेड़ा, महासचिव श्री राकेश जोशी उपाध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ,संयुक्त सचिव रणजीत सिंह रावत, जगत दसीला कोषाध्यक्ष रमेश बर्थवाला सम प्रेषक लालमणि जोशी ,कार्यकारिणी सदस्य उत्सव सेमवाल, रमेश जोशी और प्रचार सचिव रेनू भट्ट आदि उपस्थित थे।

