दिनेशपुर में मिली अज्ञात महिला की अब तक नहीं हुई शिनाख्त, जानकारी देने वाले को मिलेगा ₹50 हजार का इनाम
ऊधम सिंह नगर। जनपद के थाना दिनेशपुर क्षेत्र में 23 अक्टूबर 2024 को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था, जिसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद महिला के संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से महिला की पहचान कराने में सहयोग की अपील की है। मामले में जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹50,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी तथा उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
मामले से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी निम्न नंबरों पर दी जा सकती है—
थाना दिनेशपुर : 8630885486, 9411112903
डीसीआर : 9411112980
एसएसपी ऊधम सिंह नगर : 9411112711
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें, ताकि शव की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

