जवानों की दक्षता बढ़ाने हेतु जवानों को कराया अभ्यास ,साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जवानों की फिटनेस और स्मार्ट पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जनपद के सभी थानों में परेड तथा शस्त्र हैंडलिंग करवाने के निर्देश दिए गए है।
साथ ही एसएसपी ने गणतंत्र दिवस समारोह के दृष्टिगत रैतिक परेड हेतु नैनीताल पुलिस का पूर्वाभ्यास का भी बारीकी से निरीक्षण कर परेड को भव्य तथा दिव्य बनाने हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर नैनीताल पुलिस द्वारा रैतिक परेड का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु नैनीताल पुलिस द्वारा खेल के मैदान में पुलिस द्वारा पूर्वाभ्यास शुरू कर दिया गया है।

इस दौरान एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा मौजूद रहे।

Next Post

युवक की खाई में गिरने से हुई मौत,पार्टी पड़ी भारी

Spread the love रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग पाँच किलोमीटर दूर किलबरी क्षेत्र में एक युवक की खाई में गिर जाने से मौत हो गई। यहाँ बता दें 34 वर्षीय भुवन कुमार निवासी स्टाफ हाउस नैनीताल अपने कुछ साथियों के साथ पार्टी बनाने के लिए […]