शोभा यात्रा 2025 के दौरान यातायात डायवर्जन योजना जारी, आम जनता और पर्यटकों से सहयोग का अनुरोध
नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने शोभा यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन और डायवर्जन योजना की जानकारी दी है। 02 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाली शोभा यात्रा के दौरान शहर में कई मार्गों पर यातायात को डायवर्ज किया जाएगा।
शोभा यात्रा फ्लैट पार्किंग से मस्जिद होते हुए घोड़ा स्टैंड पहुंचेगी। इस दौरान लोअर माल रोड/अपर माल रोड तल्लीताल से मल्लीताल आने वाले वाहन घोड़ा स्टैंड से डायवर्ज होकर मोहन को होते हुए सुखाताल भेजे जाएंगे।
जब शोभा यात्रा मस्जिद तिराहा से घोड़ा स्टैंड की ओर बढ़ेगी, तब सुखाताल-मन्नुमहारानी तिराहा से तल्लीताल जाने वाले वाहन चीनाबाबा तिराहा से डायवर्ज होकर मेट्रोपोल व अंडामार्केट होते हुए मस्जिद तिराहा और राजभवन रोड से डांट तल्लीताल तक जाएंगे। वाहन पार्किंग के लिए मेट्रोपोल पार्किंग का उपयोग किया जाएगा। यह डायवर्जन यात्रा समाप्ति तक लागू रहेगा।
शोभा यात्रा घोड़ा स्टैंड होते हुए मोहन को से चीनाबाबा, बड़ा बाजार की ओर जाएगी, तब सुखाताल से आने वाले वाहन बारापत्थर तिराहा से डायवर्ज होकर शेरहुड और राजभवन तिराहा से डांट की ओर भेजे जाएंगे।
शोभा यात्रा जब घोड़ा स्टैंड से डांट की ओर प्रस्थान करेगी, तब हल्द्वानी और भवाली से आने वाले वाहन डांट चौराहा से लोअर माल की तरफ नव निर्मित रैंप पर कुछ समय के लिए रोके जाएंगे।
शोभा यात्रा के टैल एचडीएफसी बैंक से आगे निकलने पर नव निर्मित रैंप से वाहन मल्लीताल को भेजे जाएंगे। हल्द्वानी और भवाली रोड से यातायात के दबाव अधिक होने पर वाहन फांसी गधेरा से पुलिस लाइन गेट और राजभवन तिराहा से मल्लीताल को डायवर्ज किए जाएंगे। पुलिस लाईन मुख्य गेट व फांसी गधेरा पर ड्यूटी लगाकर वाहनों को बारी-बारी से भेजेगी।
जब शोभा यात्रा टोलटैक्स डांट पहुंचेगी, तब हल्द्वानी और भवाली से आने वाले वाहन टूटापहाड़ और धर्मशाला रोड पर रोककर छोड़े जाएंगे।
पुलिस ने आम जनता और पर्यटकों से अनुरोध किया है कि जो लोग मल्लीताल क्षेत्र में जाना चाहते हैं, वे रूसी 1 नारायण नगर होते हुए बरापत्थर मार्ग से नैनीताल में प्रवेश करें।
