मुनकटिया में दर्दनाक हादसा – बोलेरो वाहन पर मलबा गिरा, 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

मुनकटिया में दर्दनाक हादसा – बोलेरो वाहन पर मलबा गिरा, 2 की मौत, 3 गंभीर घायल
Spread the love

रुद्रप्रयाग। सोमवार सुबह मुनकटिया क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। प्रातः लगभग 7:34 बजे एक बोलेरो वाहन (संख्या यूके 11 टीए 1100) पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। वाहन में सवार 11 लोग इस हादसे में प्रभावित हुए। दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सोनप्रयाग लाया गया, जिनमें से 2 को गंभीर स्थिति के चलते उच्चतर केंद्र रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गईं। फाटा, सोनप्रयाग एवं गुप्तकाशी से कुल 4 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों का उपचार एमआरपी सोनप्रयाग में डॉ. प्रियंका, डॉ. गौरव एवं डॉ. जयदीप अपनी टीम के साथ कर रहे हैं। गंभीर घायलों एवं मृतकों को आवश्यक कार्यवाही के उपरांत जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है।

घायल व्यक्तियों में शामिल हैं – मोहित चौहान, नवीन सिंह रावत (35 वर्ष, गंभीर), प्रतिभा (25 वर्ष, गंभीर), ममता (35 वर्ष, गंभीर), राजेश्वरी (35 वर्ष), और वाहन चालक पंकज (24 वर्ष)।
मृतकों में शामिल हैं – रीता (30 वर्ष) पत्नी उदय सिंह और चन्द्र सिंह (68 वर्ष)।

प्रशासन ने कहा है कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles