भ्रष्टाचार पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का बड़ा एक्शन, अवैध वसूली के आरोप में परिवहन उप निरीक्षक निलंबित

भ्रष्टाचार पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का बड़ा एक्शन, अवैध वसूली के आरोप में परिवहन उप निरीक्षक निलंबित
Spread the love

देहरादून। प्रदीप बत्रा ने परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए देहरादून संभाग में तैनात एक परिवहन उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बताया गया कि संबंधित अधिकारी पर वाहन संचालकों से लंबे समय से अवैध वसूली करने के आरोप लगे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और शिकायतों का संज्ञान लेते हुए परिवहन मंत्री ने तत्काल जांच रिपोर्ट तलब की और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में आरोपी अधिकारी को मुख्यालय से संबद्ध करते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री की इस कार्रवाई से विभाग में स्पष्ट संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पारदर्शी शासन व्यवस्था के विजन के अनुरूप उत्तराखंड में ईमानदार प्रशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की छवि खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles