पटेलनगर में शराब ठेके के बाहर मारपीट, दो आरोपी हिरासत में

Spread the love

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में निरंजनपुर स्थित देशी शराब के ठेके के बाहर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 19 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जिसमें पीड़ित को चोटें आई हैं।

मामले में कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा संख्या 254/26 धारा 117(2) और 352 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब ठेके में कार्यरत दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजल (30 वर्ष), निवासी आराघर देहरादून और आनंद (26 वर्ष), निवासी मिल्कीपुर, अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

देवभूमि खबर

Related articles