गौतस्करों के खिलाफ दून पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान जारी, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

गौतस्करों के खिलाफ दून पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान जारी, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून ।पुलिस द्वारा गौतस्करी और गौकशी में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत विकासनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा भागने की कोशिश में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

आज तड़के सुबह धर्मावाला चेकपोस्ट पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे तेजी से विकासनगर क्षेत्र की ओर भाग निकले। पुलिस ने तुरंत पीछा किया, जिसके बाद कुंजार ग्रांट गांव के पास जंगल में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

बचने के लिए बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा मौके से भागने की कोशिश में पुलिस द्वारा दबोच लिया गया।

इससे पहले कल हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त उस्मान से पूछताछ में सहसपुर में हुई गौकशी की घटना में इन दोनों बदमाशों के शामिल होने की पुष्टि हुई थी। ये थाना सेलाकुई में गौवध चोरी और सहसपुर क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दे चुके थे।

  • मुठभेड़ में घायल बदमाश को तत्काल विकासनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
  • पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक देसी तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
  • एसपी विकासनगर ने अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

गिरफ्तार बदमाशों के नाम:

  1. मुजम्मिल पुत्र असलम (निवासी खुशालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून) – घायल, पैर में गोली लगी।
  2. उजेयफ पुत्र रहीश (निवासी रायपुर बेहड़, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश)।

देहरादून पुलिस का गौतस्करों और गौकशी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज गति से जारी रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles