उधम सिह नगर पुलिस ने 08 घंटे में किया सनसनीखेज मर्डर का खुलासा

उधम सिह नगर पुलिस ने 08 घंटे में किया सनसनीखेज मर्डर का खुलासा
Spread the love

रुद्रपुर।उधम सिह नगर पुलिस ने 08 घंटे से भी कम समय में सनसनीखेज मर्डर का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफतार किया।।अभियुक्तों ने पुरानी रंजिश के चलते मर्डर किया था। एसएसपी उधमसिंहनगर ने पुलिस टीम को 2500 रुपए के ईनाम की घोषणा की।

दिनांक 05-12-2023 को समय लगभग 07.45 बजे सांय थाना हाजा पर जरिये फोन सूचना मिली कि ग्राग द्यूरी खटीमा में नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी जो कि आराधना ज्वैलर्स नाम से ज्वैलर्स की दुकान चलाता है, को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया है व जिसकी दौराने उपचार मृत्यु हो गयी है। जिस पर थाना खटीमा में मृतका की पत्नी की तहरीर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।

सार्वजनिक स्थान बाजार में सांय के समय हुई इस दुस्साहसिक घटना से आम जनमानस एवं व्यापारियों में भय का माहौल पैदा हो गया था जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के त्वरित खुलासे एवं आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन आम जनमानस एवं व्यापारियों को दिया तथा तत्काल अनावरण एवं अभियुक्तगणों की गिरफतारी हेतु पुलिस को कठोर निर्देश दिये गये। निरीक्षक ख

प्रभारी एसओजी उधमसिंहनगर के नेतृत्व में कुल 08 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया जिनके द्वारा भौतिक सुरागरसी पतारसी, सीसीटीवी फुटेज की निगरानी, सर्विलांस आदि में त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना के 08 घंटे से कम समय में घटना कारित करने वाले तीनों अभियुक्तगणों को गिरफतार करते हुये, घटना में प्रयुक्त मो०सा० मय असलाह व कारतूसों को बरामद किया।

1- एफआईआर नं- 497/2023 धारा 302 आईपीसी बढोत्तरी धारा 34/120बी भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-

  1. सुरेन्द्र सिंह उर्फ सुख्खा पुत्र प्यारा सिंह निवासी फुलैया थाना खटीमा उधमसिंहनगर उम्र 50 वर्ष
  2. विक्रमजीत सिह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष
  3. लिखविन्दर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी ग्राम ड्यूरी थाना खटीमा, उधनसिंहनगर उम्र 23 वर्ष बरामद माल
  4. नाजायज तमंचे दो 315 बोर
  5. ओखा कारतूस दो 315 बोर
  6. जिन्दा कारतूस दो 315 बोर
  7. एका मो0सा0 स्पेलण्डर व घटना कारित करते समय अभियुक्त द्वारा पहना गया हेलमेट।

देवभूमि खबर

Related articles