HTML tutorial
HTML tutorial

हरिद्वार पुलिस ने फर्जी अस्पताल चलाने वाले का किया भंडाफोड़, “मुन्ना भाई” गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस ने फर्जी अस्पताल चलाने वाले का किया भंडाफोड़, “मुन्ना भाई” गिरफ्तार
Spread the love

हरिद्वार। हरिद्वार जिले की कोतवाली मंगलौर पुलिस ने फर्जी अस्पताल चलाने के आरोप में एक “मुन्ना भाई” निजाम को गिरफ्तार किया। इस व्यक्ति पर जीवन धारा अस्पताल के नाम से फर्जी अस्पताल चलाने का आरोप है, जिसमें डॉ. पूर्णिमा कुमारी के नाम से फर्जी रजिस्ट्रेशन कर कूट रचित दस्तावेज बनाए गए थे। इस संबंध में देहरादून निवासी विपिन कुमार ने कोतवाली मंगलौर में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि अस्पताल में इलाज कराने वाले एक मरीज ने अपने इलाज का इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए संबंधित डॉक्टर से संपर्क किया, जिससे खुलासा हुआ कि डॉक्टर पूर्णिमा के नाम पर फर्जी अस्पताल संचालित किया जा रहा था। यह मामला जघन्य अपराध की श्रेणी में आते हुए लोगों की जान के साथ खिलवाड़ है।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मंगलौर की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने अपराधी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए। आज, 11 नवंबर 2024 को पुलिस टीम ने आरोपी निजाम को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles