बेरोजगारी भी एक बहुत बड़ी चुनोती हैं: दीपक रावत
रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के डीएसए खेल के मैदान में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ रजत जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर तमाम समूहों द्वारा स्टाल लगाए गए थे। जिसमें खाने से लेकर तमाम घरेलू वस्तुएं उपलब्ध थी। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों ने भी जमकर खरीदारी की।
स्टॉलों का निरीक्षण कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल, नगर पालिका परिषद सरस्वती खेतवाल के साथ कई लोगों ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का अवसर है। और कई चुनोतियाँ को हमने पूरा करना है। उन्होंने कहा सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी है जिसे दूर करना हमारा मकसद रहेगा सरकार इसमें पहल कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि यह अवसर आत्ममंथन का भी है — हमें यह देखना होगा कि अब तक क्या उपलब्धियां मिलीं और आगे किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है।
