उत्तराखंड आंदोलनकारी कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष सन्तन सिंह रावत ने मुख्य सचिव से की मुलाकात, दी दीपावली की शुभकामनाएं
देहरादून। उत्तराखंड आंदोलनकारी कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष श्री सन्तन सिंह रावत ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
साथ ही उन्होंने उत्तराखंड शासन के समस्त अधिकारियों एवं प्रदेशवासियों को भी दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उजाला लेकर आए।
