HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखण्ड के एसआई लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

उत्तराखण्ड के एसआई लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक
Spread the love

            देशभर के 490 पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों को वर्ष 2026 के लिए किया गया सम्मानित, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के उपनिरीक्षक (एसआई) श्री लोकेन्द्र बहुगुणा को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। देशभर में विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों के कुल 490 कर्मियों को इस वर्ष इस पदक के लिए चयनित किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से प्रदान किया जाने वाला यह पदक पुलिस एवं सुरक्षा सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य, उच्च पेशेवर दक्षता, असाधारण प्रदर्शन और सराहनीय योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। उत्तराखण्ड पुलिस के उपनिरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया जाना प्रदेश पुलिस के लिए गौरव की बात है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक फरवरी 2024 को ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ की अधिसूचना जारी की थी। यह सम्मान पुलिस बलों, सुरक्षा संगठनों, खुफिया शाखाओं, विशेष शाखाओं, केंद्रीय पुलिस संगठनों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, राष्ट्रीय सुरक्षा गारद, असम राइफल्स तथा फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं अधिकारियों को प्रदान किया जाता है।

इस पदक के अंतर्गत ऑपरेशन में उत्कृष्टता, विवेचना में उल्लेखनीय कार्य, असाधारण प्रदर्शन, साहसिक खुफिया सेवाओं और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में सराहनीय योगदान को सम्मानित किया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस सम्मान का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और उच्च पेशेवर मानकों को प्रोत्साहित करना है। प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर इस पदक की घोषणा की जाती है।

देवभूमि खबर

Related articles