उत्तरकाशी पुलिस ने 25 नाली भू-भाग पर उगाई गई अवैध अफीम की खेती को किया नष्ट
उत्तरकाशी। पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उत्तरकाशी-टिहरी जनपद की सीमा स्थित गांव सिरा में छापेमारी कर 25 नाली भू-भाग पर उगाई गई अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशामुक्ति के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
थाना धरासू पुलिस द्वारा अवैध अफीम की खेती पर लगातार दूसरी कार्रवाई करते हुए 03 अप्रैल 2025 को प्रभारी निरीक्षक धरासू, श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर उत्तरकाशी-टिहरी जनपद की सीमा पर स्थित गांव सिरा के टिपरा तोक में छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग 0.5 हेक्टेयर (25 नाली) भू-भाग पर उगाई गई प्रतिबंधित अफीम/पोस्त की खेती को नष्ट किया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष छाम, श्री सुखपाल सिंह मान तथा उनकी टीम भी सम्मिलित रही।
इस ऑपरेशन में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने प्रभावी रूप से कार्य किया। टीम में प्रभारी निरीक्षक धरासू श्री दिनेश कुमार, थानाध्यक्ष छाम श्री सुखपाल सिंह मान, राजस्व उपनिरीक्षक श्री विजयपाल सिंह (बनगांव दशगी क्षेत्र), राजस्व उपनिरीक्षक श्री विकास सेमवाल (रमौली दसगी क्षेत्र), थाना धरासू पुलिस टीम और थाना छाम, जनपद टिहरी गढ़वाल की टीम शामिल रही।

