HTML tutorial
HTML tutorial

चुनाव आयोग को बताया बिना दांत का शेर

Spread the love

हैदराबाद। चुनाव आयोग द्वारा गुजरात चुनावों की घोषणा ना किए जाने को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। इस बीच भाजपा सांसद वरुण गांधी का एक ऐसा बयान आया है जो पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। वरुण ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में चुनाव आयोग को बिना दांत का शेर करार दे दिया।
खबरों के अनुसार हैदराबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरुण ने कहा कि आयोग के साथ जो सबसे बड़ी समस्या है वो यह है कि आयोग बिना दांत का शेर है। संविधान के आर्टिकल 324 में लिखा है कि चुनाव आयोग हर चुनाव को करवाता और उसे निंयत्रित करता है लेकिन ऐसा वास्तव में होता नहीं है।
वरुण ने आगे कहा कि आयोग के पास यह शक्ति भी नहीं है कि एक बार चुनाव हो जाएं उसके बाद वो कोई केस दर्ज कर सके, इसके लिए उसे सुप्रीम कोर्ट जाना होता है।
बता दें कि कांग्रेस पहले ही भाजपा पर आरोप लगा रही है कि उसने पीएम मोदी के 16 अक्टूबर को प्रस्तावित दौरे के चलते चुनाव तारीखों की घोषणा नहीं होने दी।

देवभूमि खबर

Related articles