मसूरी पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, लंढौर क्षेत्र में 10 भवन स्वामी चालानित, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला गया

मसूरी पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, लंढौर क्षेत्र में 10 भवन स्वामी चालानित, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला गया
Spread the love

मसूरी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मसूरी पुलिस ने लंढौर चौकी क्षेत्र में बूचड़खाना, अंडाखेत सहित अन्य स्थानों पर सघन अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक की देखरेख में पुलिस टीम द्वारा लगभग 80 भवनों का भौतिक सत्यापन किया गया।

इस दौरान 10 भवन स्वामी सत्यापन न कराने के दोषी पाए गए, जिनमें मोहम्मद सलीम, कुन्तेश, तफीस मोहम्मद, राकेश, मोहम्मद यूसुफ, सलीम, प्रवेश, जैनव, उस्मान और नजाकत शामिल हैं। सभी के विरुद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,00,000 संयोजन शुल्क वसूला गया।

पुलिस ने सभी भवन स्वामियों को निर्देशित किया कि वे अपने किरायेदारों का तत्काल सत्यापन करवाएं और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत थाने को दें। मसूरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा और लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles