कोरोनेशन अस्पताल में मारपीट का वीडियो वायरल, दून पुलिस ने 10 युवकों को किया गिरफ्तार

कोरोनेशन अस्पताल में मारपीट का वीडियो वायरल, दून पुलिस ने 10 युवकों को किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र स्थित कोरोनेशन जिला चिकित्सालय में मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में हिमांशु चौहान पुत्र शीतन चौहान, निवासी वृंदावन एन्क्लेव, बालावाला, गुलरघाटी, देहरादून ने कोतवाली डालनवाला में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि वह अपने छह अन्य दोस्तों के साथ कोरोनेशन जिला चिकित्सालय में मेडिकल करवाने के लिए आए थे। इसी दौरान 15 से 20 अज्ञात युवक वाहन संख्या यूके07एफजी4494 से वहां पहुंचे और उनसे उनका पता पूछा। उनके द्वारा बालावाला का पता बताए जाने पर आरोप है कि युवकों ने अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा कांच की बोतलों और पत्थरों से हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला में मुकदमा अपराध संख्या 149/2026 दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डालनवाला पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए मारपीट में शामिल युवकों के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में संलिप्त 10 युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जिनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार युवकों की पहचान वंश कोठियाल पुत्र मनोज कोठियाल, निवासी इंद्रा कॉलोनी, चुक्खू मोहल्ला, देहरादून, उम्र 20 वर्ष; कपिल वोहते उर्फ सन्नी पुत्र राजभहन बोहते, निवासी इंद्रा कॉलोनी, चुक्खू मोहल्ला, उम्र 36 वर्ष; अंकित वासोत उर्फ कुसु पुत्र किशोर वासोत, निवासी इंद्रा कॉलोनी, चुक्खू मोहल्ला, उम्र 37 वर्ष; समीर ढिंगिया पुत्र राजन ढिंगिया, निवासी इंद्रा कॉलोनी, चुक्खू मोहल्ला, उम्र 23 वर्ष; मुकुल सोनकर पुत्र अजय सोनकर उर्फ घोंचू, निवासी इंद्रा कॉलोनी, चुक्खू मोहल्ला, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।

इसके अलावा गुंजन कुमार पुत्र भूटान यादव, निवासी इंद्रा कॉलोनी, चुक्खूवाला, हाल निवासी कारवाड़ी ग्रांट, बड़ोवाला, उम्र 19 वर्ष; शुभ सिरोय पुत्र चंचल सिरोय, निवासी इंद्रानगर कॉलोनी, चुक्खूवाला, उम्र 22 वर्ष; विवेक सैनी उर्फ विहान पुत्र पप्पू सैनी, निवासी इंद्रानगर कॉलोनी, चुक्खूवाला, उम्र 22 वर्ष; हर्षित चौहान पुत्र दीपक चौहान, निवासी इंद्रा कॉलोनी, चुक्खूवाला, उम्र 20 वर्ष तथा हिमांशु भट्ट पुत्र विनोद कुमार, निवासी इंद्रानगर कॉलोनी, चुक्खूवाला, देहरादून, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles