मांगें पूरी न होने पर 9 मार्च को गेरसैंण में विधानसभा घेराव की चेतावनी, 13 मार्च के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) हित संगठन द्वारा शनिवार को देहरादून प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में बड़ी संख्या में पीआरडी जवानों ने प्रतिभाग किया तथा प्रदेशभर के मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

संगठन के प्रदेश संयोजक प्रमोद मंद्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शासन-प्रशासन और संबंधित विभागों के समक्ष पीआरडी जवानों की विभिन्न समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पीआरडी जवान अपनी मुख्य मांग “समान कार्य के लिए समान वेतन” को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।

संगठन की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि 6-7 मार्च तक सरकार द्वारा मुख्य मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 9 मार्च को गेरसैंण में आयोजित होने वाले विधानसभा बजट सत्र के दौरान पीआरडी जवान विधानसभा का घेराव करेंगे।
प्रमोद मंद्रवाल ने कहा कि यदि इसके बावजूद भी सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो 13 मार्च के बाद प्रदेशभर के पीआरडी जवान लामबंद होकर उग्र आंदोलन और अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न परिस्थितियों की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह और महासचिव संजय पंवार ने भी पीआरडी जवानों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की।

Next Post

उत्तराखंड सरकार के सहयोग से आत्मनिर्भर बनीं प्रीति सैनी, महिला सशक्तिकरण की बनीं प्रेरक मिसाल

Spread the love रिपोर्ट: ललित जोशी नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित योजनाएं सकारात्मक परिणाम दे रही हैं। इन्हीं प्रयासों का सशक्त उदाहरण जनपद नैनीताल के हल्द्वानी विकासखंड की प्रीति सैनी हैं, जो आज महिला आत्मनिर्भरता की […]