अक्षत नाट्य संस्था में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव पाल का भव्य स्वागत, कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन

अक्षत नाट्य संस्था में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव पाल का भव्य स्वागत, कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Spread the love

गोपेश्वर (चमोली)। अक्षत नाट्य संस्था में रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव पाल का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था के कलाकारों ने स्वागत गीतों और लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के निर्देशक विजय बशिष्ट ने मुख्य अतिथि डॉ. राजीव पाल का स्वागत करते हुए किया। उन्होंने अक्षत नाट्य संस्था की गतिविधियों, उद्देश्यों और सांस्कृतिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान दीवान सिंह नेगी, ओमप्रकाश पुरोहित, आयुष बशिष्ट, हरीश भारती, रोशन बड़वाल, मंजू नेगी, कुसुम बशिष्ट और रिया बशिष्ट ने भी अपने विचार रखे।

संस्था की कलाकार रिया सकलानी, प्रिया राणा, धीरज राणा, दिव्यांशु कुंवर और अमीषा रावत ने मधुर गीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। संगीत संगत में आयुष रावत ने सिंथेसाइजर और तबले पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि आदर्श और दिव्यांशु ने गिटार व ढोलक पर संगत दी। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं प्रियांशु पटवाल ने संभालीं तथा संचालन सुनील नाथन बिष्ट ने किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव पाल ने कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ ही लोक संस्कृति के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अक्षत नाट्य संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में संस्था को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

देवभूमि खबर

Related articles