HTML tutorial
HTML tutorial

जिले को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक लोग स्टार्ट योजनाओं का लाभ लें :मयूर दीक्षित

जिले को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक लोग स्टार्ट योजनाओं का लाभ लें :मयूर दीक्षित
Spread the love

रुद्रप्रयाग ।  देश के नागरिकों के बीच उद्यमशीतला की भावना को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्टार्ट अप इंडिया योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत रोजगार व उद्योग के लिए फंडिंग, मार्गदर्शन एवं सहायता देने का काम किया जा रहा है। जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग इस कड़ी में बड़ी पहल शुरू करने जा रहा है। जिला स्तर पर स्टार्ट अप को बढ़ावा देने के लिए एक समिति का गठन किया जाना तय हुआ है। समिति जिले भर में स्टार्ट अप योजना का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही अपना व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों का पूरा मार्गदर्शन भी करेगी।

               जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया कि उद्योग विभाग की निगरानी में जिले में नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष समिति का गठन किया जाना है। समिति का उद्देश्य नवाचार और पोषण के लिए एक मजबूत सिस्टम का निर्माण करना है जो जिले एवं युवाओं के स्थाई आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में अपना उद्यम शुरू करने के इच्छुक लोग जिला कार्यालय एवं उद्योग विभाग से संपर्क कर सकते हैं। युवाओं की रूचि के अनुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा उनको व्यवसाय करने में पूरी सहायता दी जाएगी एवं समय-समय पर मार्गदर्शन भी किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर लगातार समीक्षा बैठक भी की जाएंगी। जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अपना उद्यम शुरू कर रहे व्यक्तियों एवं अनुभवी उद्यमियों के सुझाव भी समय-समय पर लिए जाएंगे ताकि आने वाले समय में अपना स्टार्ट अप शुरू करने के इच्छुक युवाओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग स्टार्ट योजनाओं का लाभ लें एवं व्यक्तिगत और जिले को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए कदम उठाएं। इसमें कई योजनाएं ऐसी भी हैं जिनमें सब्सिडी भी मुहैया कराई जाती है, ऐसे में उद्यम शुरू करने वाले व्यक्ति को आर्थिक भार का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

स्टार्ट अप से जुड़ी योजनाएं

1. स्टार्ट अप इंडिया

2. मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना
3. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
4. स्टैंड अप इंडिया योजना

देवभूमि खबर

Related articles