वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेंद्र पोखरियाल ने राशन विक्रेताओं की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
देहरादून।अध्यक्ष सहकारी बाजार ,पूर्व अध्यक्ष डीएवी वीरेंद्र पोखरियाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राशन विक्रेताओं को कोरोना वारियर्स घोषित करते हुए मृतकों के आश्रितों को दस लाख रुपए का सुरक्षा कवच देने की मांग की।
उन्होंने कहा गत वर्ष कोरोना कॉल में राज्य सरकार द्वारा राशन विक्रेताओं को कोरोना वारियर्स घोषित करते हुए उन्हें चिकित्सा व आर्थिक सुरक्षा कवच से जोड़ने का आदेश जारी किया गया था। इसके बावजूद किसी भी राशन विक्रेता को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया जबकि राज्य के 9200 राशन विक्रेता इस संक्रमण काल में अपने जीवन को जोखिम में डालकर आम आदमी को राशन उपलब्ध करा रहे हैं
उन्होंने मुख्यमंत्री से पूर्व में घोषित आदेश का पालन करते हुए सभी राशन विक्रेताओं को कोरोना वारियर् घोषित करते तत्काल चिकित्सा सुविधा व मृतकों के आश्रितों को ₹दस लाख का सुरक्षा कवच देने की मांग की ।

