आईएफएस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
देहरादून । आईएएस एसोसिएशन की बैठक श्री राजीव भरतरी प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड की अध्यक्षता में वन मुख्यालय की मंथन सभागार राजपुर रोड में हुई।बैठक में आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल लाल ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित की गई।
नई कार्यकारिणी में श्री कपिल लाल अपर प्रमुख वन संरक्षक अध्यक्ष, श्री निशांत वर्मा, मुख्य वन संरक्षक उपाध्यक्ष ,श्री धीरज पांडे वन सरंक्षक महासचिव ,श्री धर्म सिंह मीणा उप वन संरक्षक संयुक्त सचिव ,श्री नीतीश मणि त्रिपाठी उपवन संरक्षक कोषाध्यक्ष ,श्री पंकज कुमार उप वन संरक्षक सांस्कृतिक सचिव, श्रीमती अभिलाषा वन संरक्षक,खेल सचिव, श्री अमित वर्मा वन संरक्षक सदस्य ,श्री अखिलेश तिवारी सदस्य ,श्रीमती कल्याणी उप वन सरंक्षक सदस्य चुने गए।
बैठक में श्री विनीत पांगती अपर प्रमुख वन संरक्षक ,श्री रंजन कुमार मिश्र अपर प्रमुख वन संरक्षक ,श्री वी के गांगटे अपर प्रमुख वन संरक्षक श्रीमती नीना ग्रेवाल अपर प्रमुख वन संरक्षक ,श्री सरगम सिंह रसायली अपर प्रमुख वन संरक्षक, श्रीमान मनोज चंद्रन मुख्य वन संरक्षक ,श्री नरेश कुमार मुख्य वन संरक्षक ,श्री रमेश चंद्र मुख्य वन संरक्षक, श्री पी के पात्रो मुख्य वन संरक्षक ,श्री अखिलेश तिवारी वन संरक्षक ,श्री धर्म सिंह मीणा उप वन संरक्षक ,श्री राजीव धिमान उप वन संरक्षक तथा राज्य में तैनात अन्य भारतीय वन सेवा के अधिकारी वेबीनार के माध्यम से उपस्थित रहे ।


