मिशन हौसला में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक द्वारा मेडल से किया जाएगा सम्मानित

मिशन हौसला में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक द्वारा मेडल से किया जाएगा सम्मानित
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड पुलिस द्वारा कोविड-19 के द्वितीय चरण में आम जनता की सहायतार्थ चलाये गये मिशन हौंसला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक सौ कर्मियों को पदक (मेडल) से सम्मानित किया जायगा। इसके अतिरिक्त, सशस्त्र पुलिस (एपी) में कार्यरत आरक्षियों (कांस्टेबिल) को नागरिक पुलिस (सीपी) में सेवा का प्रस्ताव दिया गया है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बुधवार को यह जानकारी देते हुये बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान, जरूरतमंदों की मदद के लिए चलाए गए मिशन हौसला अभियान के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद, वाहिनी और एसडीआरएफ के 100 पुलिस कर्मियों के नाम मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी जवानों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, श्री कुमार ने बताया कि समस्त जनपदों मे एपी में कार्यरत 10 वर्ष से कम अवधि के कांस्टेबिल, जो स्वेच्छा से सीपी में जाने के इच्छुक हों और निर्धारित शर्तों को पूर्ण करते हों, को 15 दिवस के भीतर सीपी में स्थानान्तरित करने हेतु कुमाऊँ एवं गढ़वाल परिक्षेत्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles