आधा दर्जन 108 आंदोलनरत कर्मियों की बिगड़ी तबीयत

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। 108 सेवा के पूर्व कर्मियों का धरना और क्रमिक अनशन का 15 दिन हो गये हैं। गर्मी के बीच तबियत खराब होने का क्रम बढ़ता जा रहा है। इस बीच विवेक घनसाला जिला पौड़ी, भूपेंद्र देहरादून, धनवीर जिला टेहरी, हरीश उनियाल देहरादून, शैलेन्द्र त्यूणी देहरादून और साकेत पुरोहित रुद्रप्रयाग 108 कर्मचारियों की तबियत बिगड़ गयी जिनको दून हाॅस्पिटल शिफ्ट किया गया।

उनका आरोप है कि शासन प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नही दे रहे है। दूसरी और आज 108 सेवा के पूर्व सीईओ अनूप नौटियाल ने धरना स्थल पर पहुंच कर्मियों के आंदोलन को समर्थन दिया। इसी क्रम में छात्र आर्यन संगठन भी धरने में पहुंच आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया। वहीं दूसरी और आज 108 और केकेएस के फील्ड कर्मचारियों की चल रही हड़ताल समर्थन देने के लिए डीएवी काॅलेज के पूर्व महासचिव भगवती प्रसाद मैंदोली व वर्तमान महासचिव सुरवीर सिंह चैहान आर्यन जिला अध्यक्ष सोनू बिष्ट प्रदेश प्रवत्ता शत्ति सिंह बर्थवाल, संदीप कुकरेती, आशीष रावत, संजय चंद, शशांक सती, रोहित, विवेक नेगी शुभम आदि पहुँचे भगवती प्रसाद ने पूरे आंदोलन को समर्थन देने की बात कही।

देवभूमि खबर

Related articles