कांग्रेस ने आन्दोलनरत आउटसोर्स चिकित्सा कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किये जाने के विरोध में ज्ञापन किया प्रेषित
देहरादून ।आन्दोलनरत आउटसोर्स चिकित्सा कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किये जाने के विरोध में आज कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में कहा गया कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में राज्य के विभिन्न चिकित्सालयों में अपनी जान हथेली पर सेवा देने वाले 2200 कर्मियों को राज्य सरकार द्वारा नौकरी से निकाला जाना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इन कर्मियों द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर निकालेगी मार्च के दौरान पुलिस द्वारा मारपीट तक संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराना सरकार की हिटलर शाही को दर्शाता है। कांग्रेस ने सरकार से मांग की कि सभी आउटसोर्स कर्मियों की नौकरी बहाल की जाए तब मारपीट के लिए दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन श्री श्री विजय सारस्वत, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेंहरा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल ,अमरजीत सिंह कपिल भाटिया पुष्कर सारस्वत आदि शामिल थे।

