आपदाकाल में मदद करने के बजाय आम आदमी पार्टी बेवजह धरना-प्रदर्शन

Spread the love

आपदाकाल में मदद करने के बजाय आम आदमी पार्टी बेवजह धरना-प्रदर्शन कर, अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है। देहरादून के सुभाष रोड स्थित कार्यालय पर आम आदमी पार्टी द्वारा किया गया प्रदर्शन अनुचित है। अतिवृष्टि के कारण अत्यधिक पानी आने से रानीपोखरी स्थित जाखन नदी पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। मैंने तथा राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी ने पहले ही इस मामले की जांच के आदेश देने के साथ-साथ अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग खोलने के भी निर्देश दे दिए हैं। इस मामले पर हम पहले से ही सजग हैं, इसीलिए मॉनिटरिंग करवाई जा रही है। प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का नियंत्रण नहीं है। सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ इन आपदाओं से निपटने का प्रयास कर रही है। जबकि आम आदमी पार्टी प्रदेश में आई आपदा के समय संकट की घड़ी में मदद करने के बजाय अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय देते हुए राजनीतिक रोटियां सेंक रही है।

देवभूमि खबर

Related articles