शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित हम सबका प्रयास शिक्षा का विकास वर्चुअल कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग
देहरादून।उत्तराखण्ड के राजकीय विद्यालयों में प्रवेश की दर को बढ़ाने हेतु प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा 01 सितम्बर से 15 सितम्बर 2021 तक ‘प्रदेश प्रवेशोत्सव’ मनाया जा रहा है।इस हेतु उत्कृष्ट सुझावों के निमित्त आज केन्द्रीय स्टूडियो नवोदय विद्यालय तपोवन देहरादून में वर्चुअल क्लासरूम के माध्यम से सीधे संवाद द्वारा ऑनलाइन ‘ हम सबका प्रयास शिक्षा का विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित वर्चुअल क्लासरूम के माध्यम से उत्तराखंड प्रदेश के विधायक रानीखेत श्री करन महरा, पौड़ी श्री मुकेश कोली, सहसपुर श्री सहदेव सिंह पुंडीर , देवप्रयाग श्री विनोद कण्डारी , रुद्रप्रयाग श्री भरत सिंह चौधरी , विकासनगर श्री मुन्ना सिंह चौहान , गंगोलीहाट श्रीमती मीना गंगोला , भगवानपुर श्रीमती ममता राकेश , लोहाघाट श्री पूरन सिंह फर्त्याल , मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा , जिला पंचायत अध्यक्षा नैनीताल बेला तोलिया , जिला पंचायत अध्यक्षा बागेश्वर श्रीमती बसंती देवी , जिला पंचायत अध्यक्षा पिथौरागढ़ श्रीमती दीपिका बोरा , नगर पंचायत अध्यक्षा दिनेशपुर जनपद उधमसिंह नगर श्रीमती सीमा सरकार तथा ब्लॉक प्रमुख, अध्यक्ष नगर पालिका व नगर पंचायत तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ शैक्षिक संवाद किया।
कोविड लॉकडाउन के दौरान बच्चों की पढ़ाई में आये व्यवधान और अपूर्णता को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ‘मिशन कोशिश’ कार्यक्रम और ब्रिज कोर्स कराया जा रहा है। जिससे निश्चित ही बच्चे लाभान्वित होंगे।सभी से आग्रह करता हूँ कि राजकीय विद्यालयों में नि:शुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्ति के लिए अधिक से अधिक बच्चों का प्रवेश करवाने हेतु सहयोग करें। अपने आसपास सभी को जागरूक करें।प्रदेश सरकार, राज्य में बच्चों को अच्छी शिक्षा और अच्छी सुविधा, बच्चों के उज्जवल भविष्य तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्यरत और प्रयासरत है।

