देहरादून कैंट विधानसभा में सैकड़ों ने थामा ‘आप’ का दामन

देहरादून कैंट विधानसभा में सैकड़ों ने थामा ‘आप’ का दामन
Spread the love

देहरादून। आज देहरादून कैंट विधानसभा के वार्ड 39 में आम आदमी पार्टी की सदस्यता बैठक की गई।

बैठक में उपमा अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें श्रीमती यामिनी गोयल जी ने अपने सैकड़ों युवा समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें पार्टी के उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, सर्किल इंचार्ज श्रीमती सुधा पटवाल, शरद जैन, प्रांशु जैन, हेमलता पंत, यादव जी, दिनेश सिंह, हरिसिमरन सिंह उपस्थित रहे। इसमें श्रीमती सुधा पटवाल का विशेष सहयोग रहा।

सभी युवाओं ने दिल्ली में आप पार्टी के कामों को सराहा और उत्तराखण्ड में भी आम आदमी पार्टी को स्थापित कर आप की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अनुभव, राहुल कुमार, पीयूष लैपल, कार्तिक वर्मा, रुकैया, सचिन,शिवा भंडारी, यशवंत रावत, आसिफ अली, शुभ गर्ग, राज थापर, विनय शर्मा, आरिफ खान, अमीर ख़ान, साहिल अहमद, लवी शर्मा, खुशगर बिष्ट, सागर रावत, कृष्ण थापर, आदित्य रावत, सिदांत नेगी, अंकित यादव, संदीप वर्मा, पुलकित शर्मा, पीयूष आहें, आकाश वर्मा, राजीव चौधरी, कौशल त्यागी सहित अन्य सैकडो युवाओं ने विधिवत रूप से आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

देवभूमि खबर

Related articles