उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी विकासखंड भटवाड़ी के मृतक पोर्टरों के घर पहुंचे संवेदना व्यक्त कर सहयोग का दिया आश्वासन

उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी विकासखंड भटवाड़ी के मृतक पोर्टरों के घर पहुंचे संवेदना व्यक्त कर सहयोग का दिया आश्वासन
Spread the love

विनीत
उत्तरकाशी । प्रदेश के कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड भटवाड़ी में ग्राम सिरोर (स्यूणा) , ग्राम पाटा व ग्राम नाल्ड पहुंचकर मृतकों के परिवारों को शोक संवेदना व्यक्त कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विगत कुछ दिनों पहले भारत चीन सीमा के पास बर्फबारी होने के कारण आइटीबीपी के साथ गए तीन पोर्टरों की मृत्यु हो गई थी ।जिसके तहत आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जनपद उत्तरकाशी के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी विकासखंड भटवाड़ी के उन मृतकों के घरों में ढांढस बांधने पहुंचे। आइटीबीपी के साथ गए अपने विकासखंड से पोर्टर के रूप में आइटीबीपी के साथ गए थे । अचानक  चीन भारत सीमा पर अधिक बर्फबारी होने से उनकी मृत्यु हो गई ।पोर्टरों के शव आइटीबीपी के नीला पानी चौकी से डेढ़ किलोमीटर दूर सीमा की ओर बर्फ में दबे मिले थे ।जिसकी  संपूर्ण जानकारी लेने के बाद प्रभारी मंत्री ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, उपजिलाधिकारी व विकासखंड भटवाड़ी के प्रमुख विनीता रावत, डुण्डा प्रमुख शैलेंद्र आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles