पति से पीड़ित महिला ने गुहार का पत्र वापस मांगा,सखी वन स्टाप इंचार्ज पर लगाया मिलीभगत का आरोप

पति से पीड़ित महिला ने गुहार का पत्र वापस मांगा,सखी वन स्टाप इंचार्ज पर लगाया मिलीभगत का आरोप
Spread the love

विनीत कंसवाल ,उत्तरकाशी

उत्तर काशी । पति से पीड़ित महिला ने गुहार का पत्र वापस मांगा, सखी वन स्टाप इंचार्ज व अपने पति पर लगाया मिलीभगत का आरोप

सखी वन स्टाप की इंचार्ज और अपने पति के खिलाफ एक महिला को कार्यवाही का इंसाफ नही मिला तो उसने कार्यवाही न होने की दशा में डीएम को दिए पत्र को वापस करने की मांग की है। बबीता नाम की इस महिला जो कि गांव मातली की है और अपने पति शिव प्रकाश से परेशान होकर सखी सेंटर गई थी वहां उसे इंसाफ मिलने के बजाय बेज्जत होना पड़ा। सखी की इंचार्ज के समक्ष ही महिला को उसके पति ने मारा मगर इंचार्ज सखी सेंटर ने कुछ भी कार्यवाही नही की।

पीड़ित महिला का आरोप है कि सखी सेंटर की इंचार्ज और पीड़ित महिला के पति की मिलीभगत से मुझे न्याय नही मिला। मुझे न तो मेडिकल की रिपोर्ट दी गई और न ही सीसीटीवी फुटेज की 5तस्वीर जिसमे साफ दिख रहा है कि सखी सेंटर में काउंसिलिंग के दौरान इंचार्ज और मेरे पति का क्या रोल रहा। पीड़ित महिला ने सखी सेंटर में इंसाफ के बजाय उसे बेज्जत करने,मारने-पीटने को लेकर सखी सेंटर की इंचार्ज पर भी कार्यवाही की मांग की है। वहीं थाना कोतवाली में पत्र देकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

देवभूमि खबर

Related articles