उत्तराखंड के 21वें स्थापना दिवस पर मोदी की शुभकामनाएं

Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड राज्य के 21वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को अपनी शुभ कामनाएं दीं। साथ ही, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत नारायण नड्डा ने भी बधाई दीं हैं।
प्रधानमंत्री ने टिवटर पर कहा कि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर देवभूमि के अपने सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। पिछले पांच वर्षों में प्रदेश ने जो प्रगति की है, उससे मुझे विश्वास है कि यह पूरा दशक उत्तराखंड का ही होने वाला है।

अध्यात्म एवं संस्कृति की पावन धरा देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड में विकास का जो काम हुआ है, वह इस बात का प्रमाण है कि अब पहाड़ का पानी और जवानी, दोनों यहां के काम आ रहे हैं। मेरी कामना है कि प्रकृति की गोद में बसा यह राज्य यूं ही विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे।

इसके अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत नारायण नड्डा ने टिवट कर कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य, विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। ईश्वर से सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना करता हूँ।

देवभूमि खबर

Related articles