भारतीय रेडक्रास सोसायटी देहरादून के चुनाव में डॉ एमएस अंसारी चेयरमैन ,सुभाष सिंह चौहान वाइस चेयरमैन चुने गए

भारतीय रेडक्रास सोसायटी देहरादून के चुनाव में डॉ एमएस अंसारी चेयरमैन ,सुभाष सिंह चौहान वाइस चेयरमैन चुने गए
Spread the love

देहरादून।भारतीय रेडक्रास सोसायटी देहरादून के चुनाव में डॉ एम एस अंसारी चेयरमैन ,सुभाष सिंह चौहान वाइस चेयरमैन चुने गए। अपर जिलाधिकारी डॉ शिव कुमार बरनवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी श्री डॉ शिव कुमार बरनवाल की देखरेख में भारतीय रेडक्रास सोसायटी देहरादून के सम्पन्न हुए चुनाव में डॉ एम एस अंसारी चेयरमैन, सुभाष सिंह चौहान वाइस चेयरमैन, श्रीमती कल्पना बिष्ट सचिव , जिला श्रीमती रीता गोयल जिला कोषाध्यक्ष तथा राज्य प्रतिनिधि के रूप में श्री मोहन खत्री चुने गए। अपर जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी श्री डॉ शिव कुमार बनवाल ने नव निर्वाचित चेयरमैन डॉ एम एस अंसारी, वाइस चेयरमैन सुभाष सिंह चौहान, सचिव श्रीमती कल्पना बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता गोयल तथा राज्य प्रतिनिधि के रूप में श्री मोहन खत्री शपथ दिलाते हुए सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने पदाधिकारियों को मानवता के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निर्वाचन सहयोगी श्री आशीष कुमार चनालिया उपस्थित थे ।शपथ ग्रहण के पश्चात सभी सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा जिला रैडक्रास सोसायटी देहरादून कार्यालय में पहुंचकर अपने अपने पदों का कार्यभार ग्रहण किया।

देवभूमि खबर

Related articles