उत्तराखंड समानता पार्टी ने मसूरी गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी
देहरादून।उत्तराखंड समानता पार्टी ने मसूरी गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर पार्टी की राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव चंदन सिंह नेगी ने कहा कि 22 साल से शासन कर रही कांग्रेस और बीजेपी की सरकार जन भावनाओं पर खरी नहीं उतर सकी हैं। जो आशा उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों ने की थी वह पूरी होना तो दूर रही आज राज्य में कई वर्षों से चल रहे घोटालेबाज उजागर होने लगे हैं ।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग तथा विधानसभा में हुए घोटाले चर्चा में हैं प्रतिदिन कोई न कोई नया घोटाला देखने को मिल रहा है।
श्री नेगी ने कहा कि आश्चर्य की बात है कि जनप्रतिनिधियों ने अपने परिजनों, रिश्तेदारों ,दोस्तों को बिना किसी भय के नियम विरुद्ध सरकारी नौकरी की बंदरबांट की ।इन रेवड़ियों की बंदरबांट के कारण राज्य के योग्य प्रतिभावान युवा सरकारी नौकरी से वंचित रहे व उन्हें अन्य राज्यों या विदेश में जीविकोपार्जन के लिए जाना पड़ा । उन्होंने कहा कि यह राज्य के युवाओं के साथ घोर अन्याय है। इन सरकारों ने बेरोजगारी बढ़ाने के साथ-साथ पलायन को भी बढ़ावा दिया है जिसकी उत्तराखंड समानता पार्टी सफेदपोश और नौकरशाहों तथा अन्य भ्रष्टाचारियों तथा घोटाले बाजों की घोर निंदा करती है।
उन्होंने कहा कि पार्टी सभी घोटालों की सीबीआई से जांच की मांग करती है ताकि रोजगार से वंचित युवाओं को न्याय मिल सके।
इस अवसर पर पीएस नेगी महासचिव, एसपी नैथानी संगठन सचिव ,कैलाश चंद्र सुंदरियाल,पदम प्रकाश उपाध्याय मौजूद रहे।

