ऋषिकेश में गीता प्रेस के ‘कल्याण’ शताब्दी अंक का विमोचन, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी रहे उपस्थित

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संतगणों की उपस्थिति में मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक तथा आरोग्यांक (गुजराती संस्करण) का विमोचन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री […]

23 जनवरी को बारिश–बर्फबारी का अलर्ट, आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा 23 जनवरी को उत्तराखण्ड में बारिश एवं बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जारी अलर्ट के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा एवं नैनीताल जनपदों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है। […]

डायट रतूड़ा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रुद्रप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रतूड़ा, रुद्रप्रयाग में सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) रुद्रप्रयाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डीएलएड प्रशिक्षुओं, संस्थान के स्टाफ एवं आम जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात अनुशासन तथा सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक करना रहा। […]

नगरासू में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 105 से अधिक समस्याओं का हुआ निस्तारण

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार आम जनमानस को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी […]

गैरसैंण में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 65 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण

चमोली। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड गैरसैंण के विकासखंड परिसर में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने की। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के […]

रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब की चार पेटियां बरामद

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज आबकारी टीम ने भीरी रोड पर नियमित रोड चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। रोड चेकिंग के दौरान एक सैंट्रो कार संख्या UK07 S 5353 को […]

एमडीडीए की पहली समीक्षा बैठक में आवास सचिव ने दिए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में आवास एवं नगर विकास से जुड़ी योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की पहली समीक्षा बैठक ली। बैठक में सचिव ने प्राधिकरण […]

मुख्य सचिव ने जमरानी व सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

देहरादून।मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने  सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने दोनों महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की एवं दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों प्रोजेक्ट्स को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने जमरानी बांध […]

दुर्गा मंदिर बल्लूपुर में महिला सम्मान समारोह, 200 से अधिक महिलाओं को कंबल वितरित,कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में मातृशक्ति का सम्मान

देहरादून।दुर्गा मंदिर, बल्लूपुर में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सामाजिक सरोकार के अंतर्गत 200 से अधिक महिलाओं को कंबल वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की सैकड़ों […]

निरंतर अभ्यास, अनुशासन और सामूहिक प्रयास से अर्जित की दून विवि के विद्यार्थियों ने यह सफलता : प्रो सुरेखा डंगवाल

देहरादून।एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) द्वारा आयोजित नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल का आयोजन इस वर्ष चितकारा विश्वविद्यालय में किया गया, जिसमें उत्तर भारत की 22 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक महोत्सव में दून विश्वविद्यालय के 52 विद्यार्थियों ने 22 विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। […]