प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर बच्चों ने राज्यपाल को दी शुभकामनाएं

प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर बच्चों ने राज्यपाल को दी शुभकामनाएं
Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर रविवार प्रातः राजभवन पहुंचे बच्चों ने प्रकृति के साथ सुख-शान्ति और समृद्धि की शुभकामनाएं लेकर राजभवन की दहलीज पर फूल बरसाये। हाथों में सुंदर फूलों की छोटी-छोटी टोकरियां थामे बच्चियों ने राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य को शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने भी उत्साह के साथ बच्चों का स्वागत किया और उन्हें चावल, अन्य अनाज एवं उपहार भेंट किए। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने बच्चों के खुशहाल एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि लोकपर्व फूलदेई पर्यावरण संरक्षण का उत्सव है। फूलदेई त्यौहार राज्य का लोकपर्व है। यह लोकपर्व प्रकृति प्रेम एवं पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देता है। हमें अपनी परम्पराओं तथा संस्कृति से भावी पीढ़ी को जोड़ना होगा। 

देवभूमि खबर

Related articles