उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने संसदीय कार्यमंत्री के बैठक के आश्वासन देने का संज्ञान न लेने पर किया आक्रोश व्यक्त

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने संसदीय कार्यमंत्री के बैठक के आश्वासन देने का संज्ञान न लेने पर किया आक्रोश व्यक्त
Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने विधान सभा मार्च मे संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक द्बारा संगठन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता का आश्वसन देने के बाद आमंत्रित न करने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कड़ी भर्त्सना व्यक्त क़ी।इस अवसर पर जिला प्रशासन का शहीद स्मारक का पुनः संरक्षण करने पर मंच द्वारा धन्यवाद किया गया।

शहीद स्थल पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा क़ि आज डेढ़ माह बाद भी सरकार व शासन से कोई वार्ता नही हुई। मन्त्री ने केवल एक चिट्ठी क़ा हवाला देकर आज तक धरातल पर कुछ नही हुआ।प्रदीप कुकरेती व युद्धवीर चौहान ने कहा क़ि पूर्व मे भी मन्त्री धन सिंह रावत द्बारा भी त्रिपक्षीय वार्ता क़ा आश्वस्त किया गया था परन्तु एक वर्ष बाद भी कोई वार्ता सम्भव नही हुई। आज आमजन आखिर किस पर विश्वास करें जब दो दो मन्त्री वार्ता करने के पश्चात भी परिणाम शून्य है।

समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार आगामी 15-दिनो मे कोई सकारात्मक निर्णय ले लेती है तो उसका स्वागत होगा अन्यथा आगामी मार्च के बजट सत्र मे गैरसैण मे फिर विधान सभा मार्च किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों की प्रमुख मांगे  मुजफ्फरनगर , खटीमा , मसूरी गोली काण्ड के दोषियों क़ो सजा दिलाओ।
राज्य आंदोलनकारीयों क़ा 10% शिथिलता (क्षैतिज आरक्षण एक्ट) लागू करो एवं 04-वर्षो से चिन्हीकरण के लम्बित पमामलो क़ा निस्तारण के साथ हीं एक समान पेंशन लागू करें एवं राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद क़ा शीघ्र गठन किया जाय।
शहीद परिवार व राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों की पैशन क़ा शासनादेश पुनः लागू करों।
स्थाई राजधानी गैरसैण शीघ्र घोषित करों।
समूह ” ग ” क़ी भर्ती व उपनल हेतु रोजगार कार्यालय पंजीकरण मे स्थाई स्थाई निवास प्रमाण पत्र क़ी अनिवार्यता लागू करों।
राज्य मे उपनल के द्बारा क़ी जाने वाली भर्तियों मे़ राज्य के मूल निवासियों क़ो ही रखा जाय।
 राज्य क़ा जन विरोधी भू-कानून वापस लो।
उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के शहीद स्मारकों क़ा संरक्षण व निर्माण व्यवस्था शीघ्र लागू करों।
राज्य मे सशक्त लोकायुक्त लागू करों।

आज क़ी बैठक मे़ मुख्यतः वेद प्रकाश शर्मा , जगमोहन सिंह नेगी , प्रदीप कुकरेती , पूरण सिंह लिंग्वाल , विक्रम भण्डारी , बलबीर सिंह नेगी , हरजिंदर सिंह , पुष्पलता सिल्माणा , सुरेश कुमार , युद्धवीर सिंह चौहान , अम्बुज शर्मा , प्रभात डन्ड्रियाल , शिव प्रसाद जोशी , प्रेम सिंह नेगी , सुमित थापा (बंटी) , करमचंद , मंगलेश डंगवाल , विनोद असवाल , भूपेन्द्र सिंह लिँग्वाल (अधिवक्ता) , बीर सिंह , निहाल सिंह बयाडा व राजेन्द्र कोरिया आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles