पुलिस अधीक्षक चमोली ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की मासिक अपराध गोष्ठी
चमोली।पुलिस अधीक्षक चमोली ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन करते हुए मासिक अपराध गोष्ठी की। गोष्ठी में समस्याएं अपराध नियंत्रण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गणों की समस्याएं सुनी एवं उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।एसपी ने सभी प्रभारियों को पुलिस महानिदेशक द्वारा आयोजित कॉन्फ्रेंस में समस्त जनपदों को दिए गए आदेशों से बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए सभी थाना/चौकी/शाखा प्रभारियों को निर्देशों का कड़ाई के साथ पालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया ।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जाए एवं एफआईआर लिखी जाए, साथ ही यातायात व्यवस्था की तरफ भी विशेष ध्यान दिया जाए एवं चालान करने हेतु सभी थाना व चौकी प्रभारियों व चालान करने वाले कर्मियों को चालान करने के लिए ई-चालान मशीन का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया ।
एसपी ने सभी थानों में बाल थाना खोलने व जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समस्त थानों में सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने, स्कूली बच्चों को व लोगों को ड्रग्स के प्रति जागरूक करने के लिए एन्टी ड्रग कमेटी बनाने, लिंक रोडों पर बैरियर लगवाने, अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी की गुणवत्ता जांचने, पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग पर फोकस करने हेतु निर्देश दिए ।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों को 8 फरवरी से लग रही कोरोना वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवाने के निर्देश के साथ ही कोविड-19 हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड का पालन कराने, सार्वजनिक स्थानों में सोशल डिस्टनसिंग का पालन कराने, आमजन को मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने हेतु जागरूक करने एवं कोरोना के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने हेतु निर्देशित किया ।

