राज्य आंदोलनकारी मंच ने की डाक्टर निधि उनियाल प्रकरण की कड़ी भर्त्सना, स्वास्थ्य मंत्री की पहल और मुख्यमंत्री के निर्णय का किया स्वागत

राज्य आंदोलनकारी मंच ने की डाक्टर निधि उनियाल प्रकरण की कड़ी भर्त्सना, स्वास्थ्य मंत्री की पहल और मुख्यमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने स्वास्थ्य सचिव की पत्नी व दून मेडिकल कालेज की डाक्टर निधि उनियाल प्रकरण में उनके हस्तांतरण व दुर्व्यवहार की कड़ी भर्त्सना की।

प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि अधिकारियों को अपने परिवार को सुख सुविधा दिलाने हेतु किसी भी राजकीय कर्मचारियों पर किसी भी प्रकार का दबाव ना बनाए और ना ही किसी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दास्त नही किया जायेगा। पूरण सिंह लिंगवाल व वेदा कोठारी ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि वह अफसर शाही को कड़े निर्देश जारी करे कि वह कर्मचारियों पर अन्यत्र दबाव ना बनाए।

महासचिव रामलाल खंडूड़ी ने कहा कि इस राज्य को बनाने में हमारी मातृ शक्ति ने बहुत संघर्ष किया परंतु आज मातृ शक्ति को अपने ही राज्य में अपमानित होना पड़ रहा है। यदि ऐसी घटना की पुनरावृति हुई तो राज्य आंदोलनकारी मंच आंदोलन करने को बाध्य होगा।

राज्य आंदोलनकारी मंच ने इस प्रकरण पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की पहल और मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित कार्यवाही पर धन्यवाद प्रेषित किया।

देवभूमि खबर

Related articles