उपनिरीक्षक बलवंत सिंह की हार्टअटैक के कारण मृत्यु,चेकिंग के दौरान हुए बेहोश

उपनिरीक्षक बलवंत सिंह की हार्टअटैक के कारण मृत्यु,चेकिंग के दौरान हुए बेहोश
Spread the love

देहरादून।थाना डालनवाला पर नियुक्त उपनिरीक्षक बलवंत सिंह, टी-जंक्शन आराघर पर अन्य कर्मचारी गण के साथ चेकिंग कर रहे थे। दौराने चैकिंग वह अचानक बेहोश होकर सड़क में गिर गये , जिन्हें साथी कर्म0गण द्वारा तत्काल सीएमआई हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया। डॉक्टर द्वारा उपनिरीक्षक बलवंत सिंह की मृत्यु सम्भवतः हार्टअटैक के कारण होना बताया गया, जिनका कल पोस्टमार्टम किया जायेगा। मृतक उपनिरीक्षक बलवंत सिंह मूल रूप से सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे तथा वर्तमान में अपने परिवार के साथ ग्राम- नवादा-कोटला, थाना नेहरू कॉलोनी में निवासरत थे । उनके घर पर उनकी पत्नी श्रीमती अनीता देवी के अलावा 4 पुत्र क्रमशः 1-पवन 2- जितेंद्र 3- शक्ति एवं 4- जयदीप सिंह है। मृतक के परिवारजन भी सी0एम0आई0 चिकित्सालय में उपस्थित हैं।

देवभूमि खबर

Related articles